सेवाएं

सेवा का अर्थ है “सेवा करने के लिए” और सदन का अर्थ “घर” है, जैसा की नाम से ही स्पष्ट होता है कि “वह स्थान जो सेवा के लिए समर्पित है।”

हमने प्रशिक्षित कर्मचारियों, संबद्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों और सरकार की सहायता से जरूरतमंदों और गरीबों की हर संभव सेवा करते हुए उन्हें एक बेहतर जीवन जीने की ओर अग्रसर किया है। हमारे सेवा अभियान:

  1. गरीबी रेखा की नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार व आश्रय विहीन वे लोग जो भोजन तथा शिक्षा के खर्च को भी वहन नहीं कर सकते उनकी सहायता की जाती है।
  2. सूखा प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोंगों को पेय जल उपलब्ध करवाया जाता है।
  3. भूखे और गरीब लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाना।
  4. “जन आहार” सुविधा शुरू कर न्यूनतम दर पर ज़रूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाना।
  5. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवास, बीपीएल भत्ता और पेंशन आदि का लाभ उचित ग्रामीणों तक पहुँचाने में सहायता करना
  6. बाढ़, सूखा, आग, भूकंप और किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में धन संग्रह कर लोगों की सहायता करना।
  7. ज़रूरतमंदों एवं बेरोजगारों की सहायता करना।
  8. ग्रामीण जीवन को प्रोत्साहित करते हुए उनके लिए विभिन्न शिक्षा, नौकरी और व्यापार आदि के कार्यक्रम संचालित करना।
  9. अस्पतालों में औषधियों सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना।
  10. सरकार और ग्राम पंचायत से सहायता प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकिसालयों एवं विद्यालयों की स्थापना एवं सञ्चालन करना।
  11. दयनीय स्थिति में जीवन यापन करने वाले लोगों जनजातीय लोगों पर अनुसंधान कार्य कर उनकी मूलभूत समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से डेटा तैयार करना।
  12. सशक्तिकरण की दृष्टि से महिलाओं को प्रोत्साहित कर इस योग्य बनाना, जिससे की वे न केवल अपनी बल्कि अन्य जरूरतमंद महिलाओं की सहायता कर सकें।
  13. दुर्बल, गरीब एवं असहाय लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना।
  14. पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए नदी, तालाब और आसपास के वातावरण साफ रखने के प्रेरणा देना।
  15. वृक्षारोपण और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सरकारी एवं अन्य संगठनों का सहयोग करना।

इस प्रकार सेवा सदन लोगों के साथ-साथ पर्यावरण की सेवा का नाम है। हम न केवल स्वयंसेवा अभियान शुरू किए हैं, बल्कि धन संग्रह करके उन संगठनों की मदद भी करते हैं जो जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं अथवा किसी भी प्रकार से पर्यावरण व समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।