छठ का महापर्व महोत्सव हुआ धूमधाम से समाप्त

गाजियाबाद,मंगलवार,13-11-2018 सेवा सदन एवं छठ सेवा समिति द्वारा आयोजित 8वां वार्षिक छठ महापर्व उत्सव भोजपुरी रंगारंग कार्यक्रम हिंद नगर कॉलोनी जीटी रोड में धूमधाम से मनाया गया।
आर्ष गुरुकुल नोएडा से वैदिक भजनोपदेशक वेदप्रकाश आर्य जी ने गायत्री मन्त्र से सत्र को प्रारम्भ किया व ईश्वर भक्ति व देश भक्ति के गीतों से समा बांध दिया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य जी ने आधुनिक साज बाज पर “ओ३म” का सिमरन किया करो,प्रभु के सहारे जिया करो,जो दुनियां का मालिक है नाम उसी का लिया करो”,”हँसते मुस्कुराते हुए जिन्दगी गुजारिये”,जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने,भारत ने मेरे ,दुनियां को तब गिनती आयी,आदि गीतों को सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
IMG-20181114-WA0025

IMG-20181114-WA0013

IMG-20181114-WA0011
पंचवटी से पधारी श्रीमती राज कुमारी जी ने अपने गीत के माध्यम से “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।
गायक सिंगर प्रमोद दीवाना बनारस, मीरा हलचल लखनऊ ने अपने गीतों से ऐसा समा बांधा की श्रोता झूम उठे।
क्रॉसिंग रिपब्लिक से समाज सेविका समिता स्मान्ता ने अपने उध्बोधन में प्रधान मंत्री की गरीबों के लिये लाभकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
छठ पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गाजियाबाद के जाने माने, समाजसेवी ,चौधरी मंगल सिंह (महा मंत्री सेवा सदन), क्रासिंग रिपब्लिक से एस .एस. सिंह,अनिता सेन,संजय सक्सेना,सेवा सदन की जिला अध्यक्ष प्रो शिवांगी कौशिक, अमित तायल,विपिन सिंघल, समाज सेवी रवि गर्ग,मीडिया प्रभारी नीरज गोयल,के बी सिंह तेवतिया,उपाध्यक्ष (भाजपा किसान मोर्चा,)कविता शर्मा (कोर्डिनेटर सेवा सदन) शुभाष शर्मा ,आलोक त्यागी,कपिल जी विजय नगर से और नेता गण उपस्थित हुए। मुख्य अतिथियों में सामाजिक संस्था “मानवता की ओर एक कदम” के चेयरमैन राजीव त्यागी राज जी ने रामा तुलसी सभी समाजसेवीओं को सप्रेम भेंट की। राजीव त्यागी ‘राज’ जी ने बताया यह पर्व पूर्वांचल लोगों का सबसे बड़ा पर्व होता है। इसमें सूरज देवता को जल देकर मनोकामना मांगी जाती है। तथा छठ पर्व के शुभ अवसर पर सभी को फलदार और छायादार पेड़ लगाने चाहिए। अतिथिगण में श्री कृष्ण वीर सिंह तेवतिया,सुभाष शर्मा, अमिता तायल, आलोक त्यागी, रवि गर्ग, नीरज गोयल आदि जाने माने लोग उपस्थित रहे।
IMG-20181114-WA0007

IMG-20181114-WA0012
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे हिन्द नगर कॉलोनी से जोगेंद्र सिंह यादव( छट पूजा संस्थापक), रंजीत सिंह (कार्य कारिणी अध्यक्ष),उदयभान सिंह यादव,अनिल यादव,गुड्डू यादव,आलोक गुप्ता,अनिल झा,जितेंद्र,सन्नी,सीमा सिंह,रंजू सिंह कृष्णा, रचना आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *